Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपानी आपूर्ति की मुख्य पाइप हुई छतिग्रस्त, देर शाम तक नहीं जोड़ी...

पानी आपूर्ति की मुख्य पाइप हुई छतिग्रस्त, देर शाम तक नहीं जोड़ी जा सकी थी पाइप


◆ दिनभर पानी के लिए तरसते रहे मीरानपुर वासी


अम्बेडकर नगर। अकबरपुर नगर पालिका की कलई एक बार फिर खुली। संसाधनों के अभाव में रविवार की तड़के छतिग्रस्त हुई पानी आपूर्ति की मुख्य पाइप को देर शाम तक नहीं जोड़ा जा सका था। दिनभर पानी की आपूर्ति न होने से लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस गए।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन के सामने शनिवार की देर रात एक निजी कम्पनी द्वारा गैस की पाइप लाइन जमीन के अन्दर डाली जा रही थी। इसी दौरान पानी आपूर्ति की मुख्य पाइप फट गई। रविवार की सुबह जब पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो पानी बहने लगा। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने उस समय इसकी सूचना दी थी लेकिन आपूर्ति नहीं बंद की गई। सुबह लगभग सात बजे पानी की आपूर्ति बंद की गई। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मी दिनभर जद्दोजहद करते रहे लेकिन उसको सही करने में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि पाइप जोड़ने के लिए लगने वाला ज्वाइंटर नगर पालिका के पास था ही नहीं था। देर शाम कुछ कर्मचारी ज्वाइंटर को लेने के लिए टांडा गए हुऐ थे। हालांकि समाचार प्रेषण तक पानी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। मीरानपुर मोहल्ले के लोग दिनभर एक एक बूंद पानी के लिए तरसते रहे। इस विषय में नगर पालिका अध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments