Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर । मालीपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को  गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

 पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मालीपुर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को थाना मालीपुर मे पंजीकृत  धारा 376, 363, 366 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त सूरज वर्मा पुत्र त्रिवेणी वर्मा नि0ग्राम चिलबिली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर सुरहुरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया । जानकारी के अनुसार आरोपी यहां रहता था जो थानाक्षेत्र के एक गाँव की किशोरी को कुछ दिन पूर्व भगा ले गया था जिसके ऊपर किशोरी को भगाने समेत मुकदमा दर्ज हुआ था परन्तु किशोरी के बयान व जांच पडताल मे दुष्कर्म का भी मामला सामने आया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त  को  न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम मे उ0नि0 विनोद कुमार पाण्डेय  हे0का0 मनोज यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments