Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के परड़िया फौलाद पुर‌ में स्थित एक किराना/जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई । जिसमें किराना व जनरल स्टोर से संबंधित सामानों के साथ गृह उपयोग में आने वाली टीवी, फ्रीज आदि कई  कीमती वस्तुएं जलकर रख हो गये।जले हुए सामानों की कीमत करीब 6 लाख रुपए की  बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार परड़िया फौलाद पुर निवासी मंसाराम यादव अपने मकान में किराने व जनरल स्टोर से संबंधित दुकान किए हुए थे। जिसमें शुक्रवार  की शाम अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते मकान व दुकान में रखा हुआ सारा सामान धू धू कर जलने लगा। हल्ला गुहार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक दुकान व घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण विद्युत शर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments