Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारिसर्च मेथडोलॉजी पर वेबिनार का हुआ आयोजन

रिसर्च मेथडोलॉजी पर वेबिनार का हुआ आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सेल द्वारा गुरूवार को  रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर एक दिवसीय वेबिनार को आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोध छात्र-छात्राओं के साथ अन्य संस्थानों के शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रो0 पुनीत कुमार ने रिसर्च के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शोध के लिए जिज्ञासा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने शोध छात्रों को शोध की बारीकियों को समझाने के साथ-साथ पुरानी गुरु शिष्य परंपरा के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शोध को जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो0 एस० के० रायजादा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शोध का हर क्षेत्र में उपयोगिता है। शोधार्थियों को शोध के प्रविधियों को जानने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीतिका श्रीवास्तव ने किया एवं डॉ० रवींद्र भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments