सपा महानगर कार्यालय पर बाबा भीम राव अम्बेडकर की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन तथा अम्बेडकर पार्क बाल्दा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर जयंती को संविधान व लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जनपद अयोध्या के जिला प्रभारी संजीव निगम ने कह कि केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजकर अंबेडकर जयंती को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। इसीलिए देश के 24 राज्यों में इस प्रकार के आयोजन किये गए।