Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमतदाता जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन


आलापुर अंबेडकर नगर। रामनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत न्योरी में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

 चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए  स्थानीय प्रशासन के द्वारा अभियान चला कर सभी व्यक्तियों को जागरूक करने का पूरी तरह से प्रयास जारी है। जिसके लिए तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत ग्राम पंचायत न्योरी में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार एडियो पंचायत बृजेश वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप त्रिपाठी, लेखपाल पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को अपने मत का पूरी तरह से सदुपयोग करना बताया गया। उनके एक मत का कितनी कीमत होती है इसका भी उनको भली भांति समझाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments