Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपार्टी के कार्यक्रम में जाकर फोटो खिंचवाना लिपिक को पड़ा भारी, हुआ...

पार्टी के कार्यक्रम में जाकर फोटो खिंचवाना लिपिक को पड़ा भारी, हुआ निलंबित


अंबेडकर नगर। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कनिष्ठ सहायक भाजपा के एक कार्यक्रम में पट्टिका पहने नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है।

बीते शुक्रवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य भाजपा की सदस्यता लेने के लिए आए हुए थे, तो वही जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में तैनात बाबू सुनील वर्मा की पत्नी ग्राम प्रधान होने के नाते प्रतिनिधी के रूप में लिपिक सुनील अपने सरकारी नियमों को तक पर रखकर पार्टी के बीच में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों की भांति इन्होंने भी बीजेपी की गले में पट्टिका डालकर  बेखौफ फोटो भी खिंचवाया और वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें चर्चाएं भी होने लगी की बीजेपी के कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारी भी सदस्यता लेने लगे है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने लिपिक सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments