Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात कारणों से आवासीय छप्पर में लगी आग से संपूर्ण गृहस्थी जलकर...

अज्ञात कारणों से आवासीय छप्पर में लगी आग से संपूर्ण गृहस्थी जलकर हुई राख


कुमारगंज, अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र के बिरौली झाम गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से विकलांग के आवासीय छप्पर में आग लग गई जिसमें सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है।

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पिंटू महरा पुत्र स्व. शिवकरन महरा शुक्रवार शाम को भोजन के बाद अपने परिवार के साथ लेटा हुआ था। रात करीब 11 बजे उसको जब आहट हुई उसके बाद देखा तब पिंटू महरा के घर के पूरब छप्पर में आग लगी थी। हल्ला गुहार करने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और विकलांग पिंटू महरा को छप्पर से बाहर निकाल कर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन पूरा घर जल जाने के बाद ही आग बुझी। आग से छप्पर के नीचे रखा राशन, कागजात, कपड़े समेत सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है।  इस संबंध में मिल्कीपुर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह से बात की गईं तो उन्होंने बताया कि जानकारी नहीं है फिर राजस्व लेखपाल को गांव भेजकर क्षति का आकलन कराकर सरकारी आर्थिक मदद की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments