Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन

ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन


जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर के नेतृत्व में चलाया जा रहा ग्राम परिक्रमा यात्रा मंगलवार को संपन्न हो गया, समापन तहसील क्षेत्र के रुकनपुर गांव में हुआ। ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत गोपूजन एवं कृषि केंद्र पूजन कर किया गया । पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा एक महीने तक चला इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के प्रणाम संदेश को जन जन तक पहुंचाया गया साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को बताया गया । केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही  कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को चयन के साथ-साथ उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और लोगों का आह्वान किया गया कि वे लोग जो अभी तक योजनाओं का लाभ से वंचित है वे लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं  का लाभ ले सकते हैं । कार्यक्रम में राम प्रकाश यादव अनंत राम मिश्र धर्मेंद्र सिंह राजमार्ग सिंह धीरेंद्र भारती महेंद्र प्रताप चौहान राजूराम गौतम ,जिला मीडिया प्रभारी राम जगत प्रजापति शौकत अली घनश्याम गौड़ शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments