Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार

अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। मालीपुर थाना के उप निरीक्षक हवलदार सिंह यादव हमराही हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता व मोहम्मद रसूल के साथ बीते सोमवार को क्षेत्र की देखभाल के लिए निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया की उमरबान गांव मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए हुए खड़ा है जिसमें नाजायज ढंग से गंजा लिया हुआ है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान एक किलो  150 ग्राम गांजा बरामह हुआ।पूछताछ में उसने अपना नाम जय नारायण दुबे उर्फ डब्बू निवासी तिवारी कॉलोनी थाना मालीपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments