Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस के प्रयास के बाद भी...

अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस के प्रयास के बाद भी इन पर नहीं लग पा रहा है अंकुश


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी सर्किल क्षेत्र के हर थानों से दर्जनों लोगों पर चाकू, कट्टा ,अवैध शराब व गांजा में कार्रवाई की जाती रही है, फिर भी इनके साथ पकड़े जाने का सिलसिला जारी है । इसी कड़ी में मालीपुर थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक हवलदार सिंह यादव हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता एवं मो, रसूल द्वारा मुखबिर की सूचना पर बरौली आशा आनंदपुर अखंड नगर जनपद सुलतानपुर के चौराहे से पहले एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया गया जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसकी पहचान सतीश कुमार निवासी ग्राम बरौली आशा आनंदपुर थाना क्षेत्र मालीपुर अंबेडकर नगर के रूप में हुई । पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है। जबकि इससे पूर्व इसके ऊपर और भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments