हरहर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, जलाभिषेक के लिए दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़
और श्रद्धा पूर्वक गाय के दूध व गंगा जल के साथ शिव जी को प्रिय गन्ने का छोटा छोटा टुकड़ा, देशी बेर, बेलपत्र, भांग,धतूर, गुड़,धतूर पुष्प के साथ कई प्रकार के पुष्पो ,अबीर, चन्दन आदि पूजा सामग्रियों के साथ माता गौरी के साथ शिव जी की सच्चे मन से पूजा आराधना करने से शिव भक्तों को मनोवांछित फल मिलता है।ऐसे में हर एक शिवभक्त उपरोक्त पूजा सामग्रियों के साथ इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करता है और विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवबाबा , जिला मुख्यालय के विभिन्न शिवालयों भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। वही बसखारी क्षेत्र के शिवालयों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अमला भी पूरी सक्रियता के साथ जुटा रहा। बसखारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार फखीरे दास भी अधीनस्थ राजस्व कर्मियों एवं मय फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों के आसपास भ्रमण करते रहे।