Tuesday, September 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने समारोह पूर्वक मनाई संत रविदास जयंती

भाजपा ने समारोह पूर्वक मनाई संत रविदास जयंती


◆ संत रविदास ने जीवन समाज सुधार कार्य के लिए कर दिया समर्पित – कमलेश


अयोध्या। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान संत रविदास वार्ड में स्थित कुष्ठ सेवा आश्रम में भजन कीर्तन, पुर्ष्पाचन का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर भण्डारा प्रसाद वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संत गुरु रविदास भारत के महान संतों में से एक हैं। जिन्होंने अपना जीवन समाज सुधार कार्य के लिए समर्पित कर दिया। समाज से जाति विभेद को दूर करने में रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाजिक असमानता के खिलाफ होकर समाज को समानता और न्याय के प्रति प्रेरित किया। वो ईश्वर को पाने का एक ही मार्ग जानते थे और वो है ‘भक्ति’, इसलिए तो उनका एक मुहावरा आज भी बहुत प्रसिद्ध है कि, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’। प्रसिद्ध कृष्ण भक्त मीराबाई भी संत रविदास को अपना आध्यात्मिक गुरू मानती थी। 15 वीं शताब्दी में रविदास जी द्वारा चलाया गया भक्ति आंदोलन उस समय का एक बड़ा आध्यात्मिक आंदोलन था।

महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, पार्षद दीप कुमार गुप्ता, राम मगन पाल, अवनीश कुमार, संजय सोनकर, सुभाष पंडित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments