Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौपाल के जरिये 20 लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा - डा. विवेक...

चौपाल के जरिये 20 लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा – डा. विवेक सिंह मोनू


अयोध्या। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रवासी डा. विवेक सिंह “मोनू“ ने बताया कि भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से 2 मार्च तक प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर 35000 स्थान पर युवा चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें 18 से 35 वर्ष के 20 लाख युवाओं को जोड़ा जायेगा। अयोध्या जिले में भाजयुमो द्वारा प्रत्येक मण्डल में 20-20 चौपाल का आयोजन किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह ने बताया की ज्यादातर युवाओं का झुकाव मोदी जी एवं योगी जी की तरफ है। युवाओं के बल पर ही आने वाले चुनाव में भाजपा 400 का आंकडा पार करेगी। युवाओं तथा नवमतदाताओं को पार्टी की विचार धारा से जोड़ने का कार्य चौपाल के माध्यम से किया जाएगा। चौपाल में युवाओं से सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों की चर्चा की जाएगी।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया की अयोध्या जिला के 20 मंडलों में 400 से ज्यादा युवा चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अयोध्या जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस दौरान युवा मोर्चा के भरत, पवन चौरसिया, आशीष तिवारी, दिव्यांश सिंह, अनुपम मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments