Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस हर ब्लाक में करेगी जनसंवाद कार्यक्रम

कांग्रेस हर ब्लाक में करेगी जनसंवाद कार्यक्रम


अयोध्या। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कांग्रेस लोकसभा हर ब्लाक में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रभारी की नियुक्ति जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने की है। मसौधा ब्लॉक का प्रभारी लाल मोहम्मद, मिल्कीपुर का प्रभारी राम अवध, अमानीगंज का प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला, रुदौली का प्रभारी अमरेश पांडे ,मवई का प्रभारी युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ,बीकापुर ब्लॉक का प्रभारी अशोक सिंह, मया बाजार प्रभारी अनिल सिंह, पूरा बाजार प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, तरुन प्रभारी अनिल तिवारी तथा हैरिंग्टनगंज प्रभारी बृजेश रावत को बनाया गया है।

सोहावल के कोला गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए तथा सत्ताधारी दल के अलोकतांत्रिक सोच को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्येक विधानसभा में संवाद कार्यक्रम कर रही है।

इस दौरान प्रमुख रूप से अब्दुल हकीम,लाल मोहम्मद ,आजाद रावत ,राजेंद्र प्रसाद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र रोहन यादव ,हुजैफा असलम ,महताब आलम ,मनोज पासवान, मोहम्मद रवि उल्ला, धन्ना, आकाश कुमार ,मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अरुण, मोहम्मद सगीर आसाराम राज विद्य आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments