Sunday, April 20, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृहद पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

वृहद पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन


अयोध्या। रुदौली तहसील के ग्राम मांजनपुर विकासखंड मवई क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मंडलीय स्तरीय शिविर एवं मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक रामचंद्र यादव रहे। अतिथियों का डॉ अरविंद कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड 2 अयोध्या मंडल एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का एक मुख्य साधन है। स्वस्थ पशु ही अच्छा उत्पादन दे सकता है, अतः आरोग्य मेले के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त कर अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हों।
अपर निदेशक ग्रेड -2 पशुपालन विभाग डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने पशुधन बीमा, बकरी पालन, भेड़ पालन, अन्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए पशुधन से आय बढ़ाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अयोध्या डॉ. जगदीश सिंह ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, निराश्रित गो संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होनें पशुपालकों से योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक एवं पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने पशुपालकों को पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग के शल्य चिकित्सक डॉ. उमर ख़ान ने पशुपालकों को पशु रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए मेले में लाये गये टाँच से पीड़ित पशुओं में मीडियल पैटेलर डिस्मोटमी की शल्य चिकित्सा की। डॉ ए के वर्मा ने पशुपालकों को पशुपालन प्रबंधन से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। पपेट शो के माध्यम से विभागीय योजनाओं को बताया। अपर निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह द्वारा पशुपालकों से कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित प्रश्न पूछा गया तथा सही जबाब देने वाले 100 पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया।
मेले में 4205-बड़े पशु, 3310-छोटे पशु को स्वास्थ्य परामर्श तथा उपचार प्रदान किया गया। जिसमे से 2940 पशुओं की सामान्य चिकित्सा में 3385-पशुओं को कृमि नाशक दवापान, 478 पशुओं की बाँझपन चिकित्सा, 68 पशुओं का बंध्याकरण, 104 पशुओं की शल्य चिकित्सा किया गया। आरोग्य मेले में मंडल के अन्य जनपदों से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, पशु चिकित्सा संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों से विशेषज्ञ पशु चिकित्साविद, सहवर्गीय विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
णी कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments