Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने नरेंद्र सिटी स्टेशन पर पूर्व की भांति ट्रेनों के ठहराव...

कांग्रेसियों ने नरेंद्र सिटी स्टेशन पर पूर्व की भांति ट्रेनों के ठहराव की मांग


अयोध्या । समाजवादी विचार आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर बने नरेंद्र देव सिटी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को बंद करने की कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने निदां की है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव फैजाबाद ही नहीं पूर्वांचल की पहचान है। उनके द्वारा परिभाषित समाजवाद को अपनाकर प्रदेश ही नहीं देश की कई पार्टियों ने अपने पार्टी की राजनीतिक दिशा तय की। आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर स्थापित नरेंद्रालय को नगर निगम का गोदाम बना दिया गया। उसके बाद उनके नाम पर स्थापित सिविल लाइंस के पार्क में उनकी मूर्ति दरकिनार कर दी गई।

            उन्होनें प्रशासन और सरकार से मांग की है कि आचार्य नरेंद्र सिटी स्टेशन पर पहले की ही भांति ट्रेनों के ठहराव को सुचारू से संचालित किया जाए। जिससे कि उसे क्षेत्र के आम लोगों को यातायात में परेशानी ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments