Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागौ हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गौ हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


◆ एक को लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद


अयोध्या। पुलिस ने गौ हत्या में संलिप्त दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है। आरोपियों के पास से 315 बोर का कटा हुआ एक कारतूस बरामद किया गया है।

बीकापुर पुलिस  सूचना के अनुसार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच विट्ठलपुर चन्दौली निधियावा से 500 मी0 पहले मो मुस्तफा उर्फ चाँद बाबू पुत्र मो शमीम निवासी ग्राम माझाँ सोनौरा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या व मो जमील पुत्र मो सफीक निवासी बरावं थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर हिरासत पुलिस मे लिया गया । मुठभेड में अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायर किया गया । मुठभेड के दौरान आरोपी मो मुस्तफा उर्फ चाद बाबू के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज हेतु मौके से ही सीएचसी बीकापुर अयोध्या रवाना किया गया ।

मोहम्मद मुस्तफा के पास से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके ऊपर कुल आठ मुकदमें दर्ज हैं। दूसरे आरोपी मोहम्मद जमील के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments