Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से बन्दर की मौत

करंट की चपेट में आने से बन्दर की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। खुले बिजली तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई । जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ बाजार की है। जहां शुक्रवार दोपहर में एक बंदर बिजली के खुले तार की चपेट में आने से मौत हो गई बंदर के मौत को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि खुले तार को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर दुरुस्त कराए जाने की मांग किया गया लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आज तक तार को बदला नहीं गया जिससे एक बंदर की मौत हो गई । उन्होंने बताया कि बंदर की मौत से बाजार वासियों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है और उसे तत्काल दुरुस्त कराए जाने की मांग किया है।मृत बंदर को ले जाकर अंतिम संस्कार करवाया गया। जिले की 75 समितियां सी एस सी केन्द्र के रूप में हुई चयनित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments