अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूपीनेड द्वारा विकसित की गई रूफ टॉप माउंटेड सोलर बोट सर्विस का उद्घाटन किया। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सोलर टेक्नोलॉजी बेस्ड बोट है। उद्घाटन के दौरान उन्होनें बोट के परिचालन को लेकर तमाम जानकारियां ली तथा बटन दबा कर परिचालन की शुरूवात की। सरयू नदी में बोट पर सवार होकर नदी किनारे बने फ्लोटिंग जेटी व फ्लोटिंग बोट चार्जिंग स्टेशन का भी जायजा लिया।



