Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक कालोनी में 22 जनवरी को जलाए जाएगे 11 हजार दीप, होगें...

शिक्षक कालोनी में 22 जनवरी को जलाए जाएगे 11 हजार दीप, होगें विविध कार्यक्रम

अंबेडकर नगर। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आम जनमानस में उल्लास देखने को मिल रहा है। गांव हो या शहर लोग इस अवसर को राम मय में बनाने में जुटे हुए हैं। जिला मुख्यालय के दोस्तपुर मार्ग पर स्थित शिक्षक कॉलोनी के निवासियों द्वारा 11 हजार दीप जलाकर, सुंदरकांड का पाठ कर, रंगोली  व प्रसाद वितरण के माध्यम से इस पर्व को भव्य रूप से मनाए जाने का निर्णय किया है।

इस दीपोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के  क्रम में कॉलोनी के निवासी शैलेंद्र त्रिपाठी ,प्रवेश वर्मा, प्रदीप पांडे ,आशुतोष शुक्ला, अनिल पांडे ,संजय त्रिपाठी, राजेश गौतम व संतोष पांडे आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक कर कार्य योजना बनाई। नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यक्रम को देखते हुए विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसकी निगरानी स्वयं अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments