Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा अभियान चलाकर मंदिरों की...

भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा अभियान चलाकर मंदिरों की ,की गई साफ सफाई

जलालपुर, अंबेडकर नगर। अयोध्या में नवनिर्मित रामलला की जन्मभूमि के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा मंदिरों में स्वच्छता सेवा अभियान चलाकर साफ सफाई का संदेश दिया गया । भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता सेवा दी तथा लोगों से मंदिरों की साफ सफाई कर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व होने वाले आयोजनों को लेकर तैयारी करने की अपील की।

नगर के शिवाला मंदिर,छोटी मठिया मंदिर,श्री शीतला मठिया मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, विधानसभा विस्तारक गणेश मिश्र,बेचन पांडेय,सुरेश गुप्त समेत आदि की उपस्थिति में साफ सफाई के उपरांत 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों पर होने वाले कार्यक्रमों के विषय में उसकी तैयारी पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि विभिन्न मंदिरों साफ सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता सेवा करते हुए लोगों को साफ सफाई का संदेश दिया गया ।

इस आयोजन में नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ, सभासद प्रतिनिधि देवेश मिश्र,अमित गुप्ता, कृष्ण गोपाल, अतुल जायसवाल, शीतल सोनी,आशाराम मौर्य,आशीष सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा,अजीत निषाद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments