Thursday, July 23, 2026
HomeNewsबिहार से निकली राम आविर्भाव यात्रा शनिवार को पहुंचेगी अयोध्या

बिहार से निकली राम आविर्भाव यात्रा शनिवार को पहुंचेगी अयोध्या


◆ यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूर्ण


अयोध्या। बिहार से केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के नेतृत्व में आ रही भागलपुर से श्री राम आविर्भाव यात्रा और बक्सर से श्री राम अभ्युदय यात्रा शनिवार को अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या पहुंचने पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे है। यात्रा के स्वागत में 14 लाख रंगीन दीयों से भगवान श्रीराम व रामलला मंदिर की भव्य आकृति उकेरी जा रही है, जो विश्व कीर्तिमान का प्रयास होगा। अभी तक ऐसा रिकॉर्ड कही नहीं बना है।

कार्यक्रम के सहसंयोजक व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के साथ परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहेंगे। अयोध्या साकेत महाविद्यालय सायं पांच बजे  पहुंचेगी। यात्रा का सैकड़ो स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान 14 लाख रंग बिरंगे दीपकों से बनी श्री राम जन्म भूमि व प्रभु राम की आकृति का भी प्रर्दशन किया जाएगा। जिसे बनाने में साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में एनसीसी की छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा है। सभी आकृतियां बना कर तैयार कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर प्राख्यात भजन गायिका स्वाती मिश्रा की प्रस्तुति होगी। फरवाही नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। श्री राम कर्मभूमि न्यास व अयोध्या महोत्सव न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गई है। 15 जनवरी को 5100 कन्या पूजन का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments