Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवती ने लगाई फांसी , दो माह पूर्व हुआ था विवाह

युवती ने लगाई फांसी , दो माह पूर्व हुआ था विवाह


कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज क्षेत्र के धमथुआ में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय की 22 वर्षीय पुत्री नीलम बीती मंगलवार बुधवार करीब आधी रात को शौच के लिए कह कर घर से निकली। काफी देर हुआ जब वापस नही आई तब परिजन उठकर बाहर निकले देखा तो वह दरवाजे के सामने स्थित नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। चतीत्कार की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती को फंदे से नीचे उतारा और विधिक कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनां ने बताया कि नीलम की शादी अभी डेढ़-दो माह पूर्व में ही हुई थी। बीते एक माह करीब से वह अवसाद से ग्रसित थी उसे नीद नही आ रही थी जिसका इलाज भी चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments