Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकसित भारत संकल्प यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने ली शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने ली शपथ

मिल्कीपुर, अयोध्या। हैरिंग्टनगंज विकासखंड के पलिया लोहानी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में मिशन विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को करीब लाने का संकल्प लिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरयू दूबे, पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र चौरसिया, गन्ना समिति के चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया तथा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास लाभार्थियों, शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निपुण लक्ष्य के मेधावियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार तथा मिशन विकसित भारत 2047 की ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के प्रधान अभिषेक सिंह ने सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments