Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भाजपा ने की तैयारी बैठक

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भाजपा ने की तैयारी बैठक

अयोध्या। महानगर के चारों मण्डलों के पदाधिकारियों व कार्यकताओं के साथ क्षेत्रीय महामंत्री महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्वत ने बैठक की। करियप्पा व देवकाली मंडल की बैठक सिविल लाइन कार्यालय पूरा मंडल की ब्लाक मुख्यालय तथा अयोध्या मंडल की प्रमोद वन में सम्पन्न हुई। बैठक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व उसके बाद आने वाले राम भक्तों की सुविधाओं को लेकर मंथन किया गया। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।

करियप्पा मंडल की बैठक में महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुसार हम सभी को तैयारियों में जुट जाना चाहिए। 14 जनवरी से लगातार प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक लगातार मठ-मंदिरों तथा अपने आस पास स्वच्छता अभियान चलाएं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन देवालयों पर भजन कीर्तन का आयोजन करें। शाम को प्रमुख चौराहों, देवालयों व अपने घरों को दीपकों प्रकाशित करें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक बूथ स्तर के कार्यकताओं के मोहल्ले के मंदिरों व चौराहों दीप जलाने व सजाने को लेकर साथ बैठक करें। सभी पार्षद व पूर्व पार्षद अपने मोहल्ले के लोगों से घर-घर सम्पर्क करें तथा इन आयोजनों में शामिल होने का आवाहन करें।

करियप्पा मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, रवि सोनकर उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, शैलेंद्र कोरी, देवकाली मंडल में मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी पूरा बाजार की बैठक में पूरा बाजार मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह दिनेश मिश्रा, अयोध्या की बैठक में बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह सहित मंडल व मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments