Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंदिर निर्माण को बाधाओं से बचाने को अनुष्ठान

मंदिर निर्माण को बाधाओं से बचाने को अनुष्ठान

अयोध्या। मंदिर निर्माण को सभी विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए देवोत्थानी एकादशी से जन्मभूमि के निकट वेद पाठ चल रहा है। इसे महाराष्ट्र के विद्वान संपन्न करा रहे हैं। यह 22 फरवरी तक चलेगा पांच बटुकों की टोली प्रतिदिन इसे संपन्न कराती है। इसमें से दो वेदपाठी और तीन याग्निक है। प्रत्येक पंद्रह दिन में टोली बदल जाती है।
श्री सद्गुरू ग्रुप के अध्यक्ष यशवंत कुलकर्णी के निर्देशन में यह आयोजन चल रहा है विद्वानों का कहना है कि सकारात्मकता का प्रसार करने और राम के समय की अयोध्या को स्थापित करने के लिए यह अनुष्ठान बहुत प्रभावी होगा। बटुक देवेंद्र परसर्निकर बताते हैं कि इसमें सभी बटुक बिना दक्षिणा के सेवा भाव से आ रहे हैं इसके अलावा ठाकुर जी को भी वेदों के मंत्र सुनाये जाते हैं। हर शनिवार को हनुमानगढ़ी में भी अनुष्ठान किया जाता है। वेद अनुष्ठान का समय सुबह नौ से साढ़े बारह और शाम को तीन से साढ़े छः बजे तक का है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments