Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोठारी बंधुओं की बहन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

कोठारी बंधुओं की बहन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण


◆ बोली पूर्णिमा कोठारी अभिभूत हूं, अपनी पुत्री संग इस ऐतिहासिक क्षण की बनूंगी साक्षी


अयोध्या। भव्य राममंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए  कोलकाता महानगर निवासी हुतात्मा कोठारी बंधु राजकुमार और शरद कुमार कोठारी की बहन पूर्णिमा कोठारी को दिया गया। उन्हें यह निमंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अद्वैत चरण दत्त, क्षेत्र संघ चालक अजय कुमार, दक्षिण बंग प्रांत संघ चालक जयंत राय चौधरी, प्रांत प्रचारक प्रशांत भट्ट व कोलकाता महानगर संघ चालक जयंत पाल ने उनके कोलकाता आवास पर जाकर दिया।

 इस दौरान पूर्णिमा कोठारी ने कहा कि श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र पाकर वह बहुत ही अभिभूत हैं। अपनी पुत्री संग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments