Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविकसित भारत संकल्प यात्रा टड़वा मिश्र व लखनपुर पहुंचीं

विकसित भारत संकल्प यात्रा टड़वा मिश्र व लखनपुर पहुंचीं

बसखारी अंबेडकर नगर। विकासखंड बसखारी अंतर्गत  ग्राम पंचायत टंडवा मिश्रा व लखनपुर में रविवार को   विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों समेत भाजपा नेताओं ने सरकार की नीतियों की सराहना कर उनकी उपलब्धियों को गिनाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह व जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ,अयोध्या जनपद के प्रभारी डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ,किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्ता,भाजपा नेत्री मीरा पांडे, वीरेंद्र वर्मा आदि लोगो ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के संबंधित दर्जनों स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे लाभार्थियों का नामांकन किया गया।इस अवसर पर भारत संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का रिकॉर्डिंग जनसंदेश व वीडियो लोगों को दिखाया गया। राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से संबंधित राजस्व चौपाल, कृषि विभाग द्वारा उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, जल जीवन मिशन, एनआरएलएम, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया अतिथियों ने लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपा। इस मौके पर बीडीओ अनुपम सिंह, सीडीपीओ डा0नीरज कुमार पांडेय, पूर्ति निरीक्षक चंदन कुमार जॉइंट  बीडीओ , ग्राम प्रधानगण, पंचायत सचिव विनय प्रकाश मिश्र, अंकुर शर्मा, सतीश यादव, शरद भारती, मिथलेश यादव, एकता यादव, पूजा चौरसिया, मनीष यादव, अनिल कुमार, समेत अन्य ब्लॉककर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments