Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरस सलिल सिने अवार्ड - निरहुआ बने बेस्ट एक्टर व आम्रपाली बेस्ट्र...

सरस सलिल सिने अवार्ड – निरहुआ बने बेस्ट एक्टर व आम्रपाली बेस्ट्र एक्ट्रेस


◆ अयोध्या महोत्सव के मंच पर हुआ आयोजन


अयोध्या। सरस सलिल सिने अवार्ड का आयोजन अयोध्या महोत्सव में किया गया। आयोजन के दौरान फिल्मी कलाकारों ने लोकनृत्य व लोककला को मिश्रित करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, कुणाल सिंह, पाखी हेगड़ी, संजय पाण्डेय, अनारा गुप्ता, रक्षा गुप्ता, देव सिंह, अंजना सिंह, निशांत उज्जवल, रजनीश मिश्रा, प्रियंका सिंह ने अपनी प्रस्तुति से दर्शको को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

            प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे, बेस्ट एक्टर क्रिटिक एक्टर प्रदीप पाण्डे चिंटू, बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्र, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्र, बेस्ट फिल्म माई प्राइड आफ भोजपुरी, बेस्ट सिंगर प्रियंका सिंह, बेस्ट कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, बेस्ट एक्शन का पुरस्कार दिलीप यादव को मिला।

            अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। यहां से फैली कीर्ति वैश्विक स्तर पर अपनी आभा के साथ विद्यमान है। यहां की लोकपरम्परा व लोककला एक अनुसंधान का विषय है। सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या से निकली रश्मि इसे सम्बल प्रदान करने का कार्य करती है। इसी रश्मि को वैश्विक स्तर पर प्रचारित व प्रसारित करने का कार्य अयोध्या महोत्सव के द्वारा किया जा रहा है।

मौके पर प्रबन्धक आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव विवेक पाण्डेय, विजय यादव, मोहित मिश्रा, ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा, आकिब खान, रवि चौधरी, रेगन सिंह चौधरी, स्वाती सिंह, बृजेश ओझा, उज्जवल सिंह चौहान, गौतम सिंह, राजेश गौड़, विनय वर्मा, प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, अभिनव दूबे, शशांक उपाध्याय, निकित चौहान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments