Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या महोत्सव - सामाजिक विभूतियों को अयोध्या रत्न व अयोध्या श्री से...

अयोध्या महोत्सव – सामाजिक विभूतियों को अयोध्या रत्न व अयोध्या श्री से किया गया सम्मानित

अयोध्या। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को अयोध्या महोत्सव के मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने यह सम्मान प्रदान किया। आयोजन के दौरान अयोध्या श्री, अयोध्या रत्न व अयोध्या गौरव का सम्मान दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा व सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेन्द प्रताप सिंह टिल्लू की उपस्थिति रही।

            कार्यक्रम में अयोध्या श्री लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला को, अयोध्या रत्न में प्रशासनिक सेवा में मण्डलायुक्त गौरवदयाल, महंत बलरामदास, उच्च शिक्षा में डा अभय कुमार सिंह, चिकित्सा में डॉ. उमेश चौधरी, खेल में राजदत्त सिंह चौहान, समाजसेवा में डॉ. निहाल रजा, प्रबन्धन में डॉ. अवधेश शुक्ला, प्राथमिक शिक्षा में ऋचा उपाध्याय, संगीत में डॉ. सुरभिपाल व श्रीधराचार्य को मिला। वहीं अयोध्या गौरव का सम्मान प्रशासनिक सेवा में अरविंद द्विवेदी, प्रबन्धन में कृष्ण कुमार लाल श्रीवास्तव, उच्च शिक्षा में डॉ. मंजूषा मिश्रा, मनोज जायसवाल, चिकित्सा में डॉ. आर के बनौधा, साहित्य में श्रीकृष्ण द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षा में सदक ए हुसैन, अंकित अग्रवाल व व्यवसाय में अजीत प्रताप सिंह को दिया गया। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रकाश पाठक व दिल्ली परेड में कार्यक्रम प्रस्तुति करने के लिए विजय यादव को सम्मानित किया गया।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प कोई भी ले सकता है। परन्तु इस पर चलते हुए राष्ट्र व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने वाला पथ प्रदर्शक होता है। इनके सम्पर्क में आने से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में निखार आता है। समाज के प्रगति की राह पर गतिशील होने के साथ बुराईयों का नाश होता है। अयोध्या महोत्सव के मंच से समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के अनुभवों से लोगो को जोड़ने का प्रयास किया गया।

                        मौके पर प्रबन्धक आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव विवेक पाण्डेय, विजय यादव, मोहित मिश्रा, ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा, आकिब खान, रवि चौधरी, रेगन सिंह चौधरी, स्वाती सिंह, बृजेश ओझा, उज्जवल सिंह चौहान, गौतम सिंह, राजेश गौड़, विनय वर्मा, प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, अभिनव दूबे, शशांक उपाध्याय, निकित चौहान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments