Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। मालीपुर थाने के हेड कांस्टेबल राजबहादुर यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र की देखभाल हेतु नेमपुर तिराहे पर लगे हुए थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महेशपुर की तरफ से हाथ में पिपिया लिए नेमपुर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया जिसका जामा तलाशी लिया गया इस दौरान उसके पास से अवैध कच्ची शराब शराब बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम मुडेला निवासी महेशपुर थाना मालीपुर बताया पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments