Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

संसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

अयोध्या। 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगवाई में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए। प्रशासन द्वारा जिलाअस्पताल के पास उन्हें रोक लिया गया।

जुलूस से पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर हमले करते हुए दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया। सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदलने का प्रयास है। केंद्र सरकार बढ़ रहे कर्ज, महंगाई तथा बेरोजगारी पर बात करने से कतराती है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा यह प्रदर्शन सांसदों के निलंबन तथा हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के निर्मम हनन के लिए सामूहिक तिरस्कार प्रदर्शित करने के लिए किया गया। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा केंद्र में बैठी सरकार तानाशाह हो गई है और वह अपने विरोध में उठी हर आवाज को दबाना चाहती है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रेनू राय, उमेश उपाध्याय, संजय तिवारी , रामेंद्र त्रिपाठी,सबिता यादव, राहुल तिवारी, अशोक कनौजिया, प्रवीण श्रीवास्तव ,मनीष सिंह, चंचल सोनकर, रामसागर रावत, शैलेंद्र रावत, मोहम्मद आरिफ, पंकज सिंह ,अशोक राय, चांद, हौसला कोरी, यासीन, प्रेम पांडे ,उषा कोरी ,सुमन, शीला, सुशीला, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments