Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवांक्षित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वांक्षित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। वांक्षित अपराधियों व वारंटियो के  ऊपर नकेल कसने के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए मालीपुर पुलिस द्वारा वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। मालीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत वारंटी राजनाथ पुत्र मनिका प्रसाद निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मालीपुर को उप निरीक्षक हवलदार सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह व कांस्टेबल सुनील यादव के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार विधिक कारवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments