Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमजदूरी करने गए युवक ने दबंगों पर लगाया मारने पीटने का आरोप,...

मजदूरी करने गए युवक ने दबंगों पर लगाया मारने पीटने का आरोप, थाने में दी तहरीर

आलापुर अंबेडकर नगर । मजदूरी करने गए युवक को दबंगों द्वारा मारने पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी सूरज कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह मजदूरी के लिए सिंहपुर गया था जहां पर इंद्रेश गुप्ता और उनके पुत्र सचिदानंद गुप्ता एवं सद्गुरु गुप्ता ने उसे जाति सूचक गाली देने के साथ-साथ मारा पीटा। वह किसी तरह से वहां से बचकर भाग निकला। थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस विषय में थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments