Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि में लगा एक दिवसीय नेत्र स्वास्थ्य शिविर

अवध विवि में लगा एक दिवसीय नेत्र स्वास्थ्य शिविर


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में स्थापित क्यू क्लब में सिफ्सा लखनऊ एवं एनएचएम उत्तर प्रदेश के तहत एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह एवं प्राचार्य प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राजर्षि दशरथ ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, अयोध्या, डॉ. एके सिंह सीएमएस, डॉ. पंकज बर्नवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ व संजय यादव द्वारा किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज बर्नवाल ने लगभग 70 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों के आंखों की जांच की तथा आंखों का परीक्षण किया। इसमें 60 प्रतिशत लोगों में दूर दृष्टि एवं कुछ में निकट दृष्टि की भी समस्या पाई गई। वहीं कुछ लोगों की आंखों में पानी आने की शिकायत मिली। विशेषज्ञ द्वारा उन्हें दवाई लेने और चश्मा लगाने की सलाह दी।

      नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया कि शरीर का सबसे ज्यादा कोमल अंग आंखें होती है इसलिए इसकी सुरक्षा जरूरी है। डॉ. पंकज ने आंखों की बनावट, साफ सफाई और सुरक्षा के उपाय से अवगत कराया। शिविर का संचालन डॉ. प्रज्ञा पांडे ने किया। शिविर में डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. त्रिलोकी यादव, स्वतंत्र त्रिपाठी पल्लव सीमा तिवारी, विवेक सिंह, संध्या सिंह अंकुर वर्मा, राजेश कुमार, अभिषेक वर्मा, आदित्य सिंह संतोष कौशल, विशाल, मो. अजीम, संजय मिश्रा, अंजली भारती, शीतल, प्रज्ञा तिवारी, अरुणा, कुमारी अनुष्का, आकांक्षा, साक्षी माथुर, समृद्धि सिंह, अनुपमा, कुसुम वर्मा, पिंकी यादव, रुचि यादव सहित अन्य की उपस्थ्ति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments