Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली बात को लेकर बाराती व घराती में हुआ जमकर विवाद

मामूली बात को लेकर बाराती व घराती में हुआ जमकर विवाद

जलालपुर अंबेडकर नगर। मामूली सी बात को लेकर घराती और बाराती में वाद विवाद शुरू हो गया इसी बीच एक नशेड़ी ने बियर की बोतल से एक घराती व्यक्ति पर हमला कर दिया जिससे  गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला थाने तक तो पहुंचा परंतु दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के धमरुवा बाजार की है। जानकारी के अनुसार धमरुवा बाजार निवासी शक्ति प्रसाद अग्रहरी की बेटी की शादी बुधवार को थी बारात काटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर गांव निवासी बच्चू लाल गुप्ता के घर से आई थी द्वार पूजा के दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे सभी लोग द्वार पूजा में व्यस्त थे ।उधर डीजे चालक शराब के नशे में वाहन को पीछे करने लगा तत्पश्चात डीजे वहां एक गड्ढे में फंस गया गड्ढे में वाहन फंसने के कारण डीजे चालक घरातियो को अनाप-शनाप बने लगा। जिसका घराती आयुष ने विरोध किया तो वाद विवाद शुरू हो गया इसी बीच किसी बाराती ने आयुष के सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया जिससे आयुष लहू लुहान हो गया । इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ बरातियों व डीजे वाहन को लेकर थाने आई। फिलहाल किसी तरीके से दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए । थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुला समझौता कर लिए जिससे मामला शांत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments