Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या प्रीमियर लीग के दूसरे दिन बेसिक इलेवन व एकता राइडर्स ने...

अयोध्या प्रीमियर लीग के दूसरे दिन बेसिक इलेवन व एकता राइडर्स ने जीता मैच


अयोध्या। अयोध्या प्रीमियर लीग-9 के तीसरे दिन दो मैच खेले गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भाजपा नेता शक्ति सिंह का आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व निदेशक सैय्यद सुबहानी ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेटकर व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।

पहला मैच बेसिक इलेवन और साउथन सुपर स्टार कानपुर के बीच खेला गया। साउथन सुपरस्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवर में ही 92 रन पर ऑल आउट हो गई। बेसिक इलेबन की टीम ने 7 ओवर 3 गेंद में 7 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरा मैच एकता राइडर्स और कानपुर लायन के बीच खेला गया कानपुर लायेन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 97 रन बनाया। एकता राइडर्स की टीम 16 ओवर में 3 विकट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस दौरान मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, पंकज तिवारी, उमाशंकर जायसवाल, योगेश्वर सिंह, मुजम्मिल फिदा अखिलेश पाठक, मो0 हमजा, मो0 बिलाल, सुमित सिंह, रहमानी खान, राजू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments