Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो दिवसीय नमो कबड्डी का हुआ उद्घाटन

दो दिवसीय नमो कबड्डी का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अवाह्न पर देश की खेल संस्कृतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दो दिवसीय नमो कबड्डी का आयोजन किया गया। अर्न्तराष्ट्रीय स्टेडियम में अयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह व विशिष्ट अतिथि क्रीडा अधिकारी चंचल मिश्र थे। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह ने दोनों अतिथियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों ने खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया।



स्वागत समारोह में कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी सामूहिकता को प्रर्दशित करने वाला खेल है। जिससे टीम भावना विकसित होती है। सामूहिक प्रयास ही विकास का पथ है। खेलों से हमारा शरीर चुस्त रहता है। महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा विशाल सिंह ने बताया कि दो दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता की शुक्रवार को शुरूवात की गई है। जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही है। जिसमें 9 टीमों का आज मैच सम्पन्न हुआ। शनिवार को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। जिसमें विजयी टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments