Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम न्यायालय का एडीजे आशीष वर्मा द्वारा किया गया निरीक्षण

ग्राम न्यायालय का एडीजे आशीष वर्मा द्वारा किया गया निरीक्षण


जलालपुर अम्बेडकरनगर। ब्लॉक परिसर स्थित कृषि भवन में संचालित होने वाले  ग्राम न्यायालय का एडीजे आशीष वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजे आशीष वर्मा और कोर्ट मैनेजर अमित वर्मा ने कोर्ट परिसर के बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने, कोर्ट रूम में फर्नीचर की व्यवस्था,  विश्राम कक्ष, व अन्य कार्यो के लिए निर्धारत कमरे की व्यवस्था का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। भवन के कार्यो को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया| निरिक्षण कर बाहर आने पर कोर्ट में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व वादकारियो के लिए पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार हुबलाल, क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार, बार संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह नगरपालिका लिपिक आज्ञाराम वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments