Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबल्लीपुर बाजार में लगे मेगा कैंप में वसूले 5 लाख 85 हजार

बल्लीपुर बाजार में लगे मेगा कैंप में वसूले 5 लाख 85 हजार


मिल्कीपुर, अयोध्या। हैरिंग्टनगंज उपकेंद्र अंतर्गत बल्लीपुर बाजार में विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिसमे 67 उपभोक्ताओं के ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराकर कुल 5 लाख 85 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके अलावा कैंप में 31 गलत बिल व 4 गलत नाम व पता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 7 खराब मीटर बदलवाए गए व घर के अंदर लगे 11 विद्युत आपूर्ति रीडिंग मीटरों को बाहर स्थापित कराया गया। कैंप में मौजूद विद्युत अधिकारियों द्वारा ओटीएस के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंप में एसडीओ अमित कुमार सिंह, जेई अरुण वर्मा, टीजी 2 लल्लन मौर्या, टी जी 2 शिवबहादुर, टीजी 2 राजेश व कार्यकारी सहायक रूपेश वर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments