Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जायेगा नशा पीड़ित मरीजों को

रोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जायेगा नशा पीड़ित मरीजों को

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन सेण्टर मेकेनिज्म की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशों के खिलाफ निरन्तर जागरूकता कार्यक्रमों को चलाने, नशा पीड़ित मरीजों को इस बुराई से दृढ़ता से छुटकारा दिलाने व उनकी उचित काउंसलिंग करने के निर्देश के साथ ही उन्हें व उनके परिजनों को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ने जैसे विभिन्न कार्यो पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थो को बेचने वालों पर सभी संबंधित विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। विद्यालयों में नशा से होने वाले नुकसान के प्रति बच्चों को भी जागरूक करने तथा समय समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाय।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बीकापुर, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, उपजिलाधिकारी सोहावल, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित इन्टेलीजेण्टस, स्थानीय अभिसूचना इकाई, शिक्षा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments