Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवांक्षित महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

वांक्षित महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर अंबेडकर नगर। मुकदमे में वांछित चल रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण मालीपुर थाना का है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रुहल्लापुर गांव निवासिनी प्रमिला के विरुद्ध तीन वर्ष पूर्व घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चार्जशीट अदालत में भेज दिया था । अदालत द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी आरोपी महिला अदालत में हाजिर नहीं हो रही थी,उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट था। मालीपुर थाना के उप निरीक्षक संजीव कुमार, महिला कांस्टेबल दयावती आदि ने उसके घर में छापेमारी कर हिरासत में ले लिया तथा न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर महिला को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments