Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्रामीणांचल की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजा...

ग्रामीणांचल की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


◆ सड़कों को सात से दस मीटर चौड़ी करने की मांग


अयोध्या। जनपद के मुख्य मार्गो के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के चौड़ीकरण किए जाने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होनें मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों की वह सड़के जो लम्बी दूरी की हों उनका चौड़ीकरण किया जाए। ऐसी सड़कों की चौडाई को 7 से 10 मी. तक बढ़ाया। तथा उनका सुदृढ़ीकरण किया जाए।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या नगरी है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में जनपद में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहा है। अयोध्या में परिवाहन की बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के उपरान्त यहां श्रृद्धालुओं का आवागमन काफी बढ़ जाएगा। जिसको देखते हुए जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के जो लम्बी दूरी को जोडती हों। मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अयोध्या आने में सुविधा हो। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र भेज कर अनुरोध किया गया है ऐसे सभी मार्गों को सात से दस मीटर तक चौड़ा किया जाए। जिससे ग्रामीणांचल के श्रृद्धालुओं को अयोध्या आने में सुगमता हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments