Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपति पत्नी के आपसी विवाद को थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने सुलझाया,...

पति पत्नी के आपसी विवाद को थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने सुलझाया, समझौता करा भेजा घर

जलालपुर अंबेडकर नगर। दम्पति के बीच हुए विवाद पर मालीपुर पुलिस ने  काउंसलिंग कर आपस में समझौता कराकर एक साथ रहने पर राजी करवाते हुए घर भेज दिया।सोमवार को थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान कजरी नंदापुर की कमलेश कुमारी द्वारा अपने पति के विरुद्ध दी गई तहरीर का मामला महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस लेकर पहुंची।पीड़िता ने थानाध्यक्ष को बताया की पति आकाश कुमार अकारण मारपीट गाली गलौज देकर प्रताड़ित कर रहा है।महिला थानाध्यक्ष ने दोनो से विवाद का कारण जानकर समझा कर और काउंसलिंग कर मेल मिलाप के साथ रहने के लिए राजी किया। थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि पति पत्नी के आपसी  रिश्ते में कई बार अलग अलग वजहों से विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments