Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार

अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जैतपुर पुलिस ने एक युवक को मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जैतपुर थाने के उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र  रविवार को अपने क्षेत्र की देखभाल में लगे थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति एक अदद नाजायज कट्टे के साथ कोई अपराध करने के फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने तमसा नदी बंदीपुर पुल के पास पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।  तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संतोष निवासी बन्दीपर थाना जैतपुर बताया। पूर्व में इसके ऊपर जैतपुर थाने में लगभग आधा दर्जन मुकदमा पंजीकृत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments