Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिधि ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

निधि ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सोहावल, अयोध्या। तहसील के गांव अबनपुर सरोहा निवासी तथा वायु सेवा के अधिकारी रहे स्वर्गीय देवीदीन शर्मा की नातिन निधि शर्मा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। निधि को आल इंडिया स्तर पर 6008 तथा कैटिगरी रैंक में 2096 वां स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें सफदरगंज जंग हास्पिटल में अध्ययन का अवसर मिला है। उनकी सफलता पर शिक्षक नेता ज्ञान स्वरूप सिंह, कुलदीप कुमार समेत अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यह भी संयोग है कि निधि का जन्म भी इसी अस्पताल में हुआ था और अब उसे यहां चिकित्सक की पढ़ाई करने का अवसर मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments