अयोध्या। प्रतियोगिता सफलता दिलाने में मदद करती है वर्तमान परिवेश प्रतिस्पर्धात्मक है। प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के मन में आत्मविश्वास भाव जाग्रत होता है। आत्मविश्वास से ही बच्चों का सर्वागींण विकास सम्भव है। उक्त बातें सासंद लल्लू सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा, मवई में आयोजित सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता के दौरान कही। उन्होने आगे कहा कि सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े, उन्हे बेहतर मंच मिले इसी उद्देश्य के साथ आयोजित की जा रही है।



