Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादहेज में कार मांगकर किया मारपीट, ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज में कार मांगकर किया मारपीट, ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र स्थित चक्रतीरथ मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, देवरों व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। महिमा पाण्डेय पत्नी पद्युम पाण्डेय का आरोप है कि 20 फरवरी 2022 को उसकी शादी हुई। जिसमें पिता ने अच्छा दहेज दिया। शादी के कुछ दिनो बाद ससुर, सास व देवर, ननद दहेज में कार व बिजनेस के लिए तीन लाख रुपये मांगने लगे। जिसके बाद उसके माता पिता ने 25 हजार रुपये दिये। गर्भवती होने के बाद भी दहेज की मांग करते हुए उसकी पिटाई की गई। जिसके बाद वह अपने पिता के घर चली आयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments