Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर निकाली धन्यवाद यात्रा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर निकाली धन्यवाद यात्रा

अयोध्या। भाजपा की जिला शोध प्रमुख अवध क्षेत्र मधु पाठक के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर धन्यवाद पद यात्रा निकाल देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। यात्रा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम – पोहपी,पूरे देव तिवारी का पुरवा में संजू तिवारी के निवास स्थान से पूरे गांव में निकाली गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा रही।
सरोज मिश्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है। वह ऐतिहासिक है। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इस अधिनियम से महिलाओं को जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व का मौका मिलेगा। जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने कहा कि भाजपा पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने संगठन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देकर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है। पद यात्रा में मुख्य रूप से संजू तिवारी, निर्मला देवी, रेखा तिवारी, सुनीता तिवारी, खुशबू, सरस्वती देवी, महिमा तिवारी, आकांक्षा, स्वाति तिवारी, चांदनी, ज्ञानेश्वरी देवी, कमलेश कुमारी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments